Type Here to Get Search Results !

अमेरिका, इज़राइल और ईरान: युद्ध नहीं, समझदारी जरूरी

अमेरिका, इज़राइल और ईरान: युद्ध नहीं, समझदारी जरूरी


आज की दुनिया में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय बन गया है। हर देश अपनी ताकत दिखाना चाहता है, हर कोई अपने “जौहर” का प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन निलेश कहते हैं – “ताकत दिखाने से पहले इंसानियत दिखानी चाहिए।”

युद्ध कभी समाधान नहीं होता। इतिहास गवाह है कि जब भी लड़ाई हुई है, नुकसान दोनों पक्षों का हुआ है। आज भी यही हो रहा है। इस संघर्ष की जड़ में परमाणु कार्यक्रम और सत्ता का संघर्ष है , लेकिन इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, बाजार गिर रहे हैं और आम आदमी परेशान हो रहा है ।

निलेश की एक सरल बात है – “बेवजह लड़ाई करना गलत है, और दुनिया की अर्थव्यवस्था का सत्यानाश करना उससे भी बड़ा गलत है।” जब बड़े देश लड़ते हैं, तो छोटे देशों पर भी असर पड़ता है। महंगाई बढ़ती है, रोजगार घटते हैं, और जीवन कठिन हो जाता है।

युद्ध का सबसे बड़ा दर्द आम लोगों को झेलना पड़ता है। निलेश कहते हैं – “युद्ध में कोई जीतता नहीं, बस घर उजड़ते हैं।” बच्चे अनाथ हो जाते हैं, महिलाएं विधवा हो जाती हैं, और परिवार टूट जाते हैं। यह दर्द किसी एक देश का नहीं, पूरी मानवता का होता है।

आज जो हालात बन रहे हैं, उनमें सबसे जरूरी चीज है संयम। “युद्ध में कभी उतावला नहीं होना चाहिए” – यह निलेश की सबसे बड़ी सीख है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला हमेशा विनाश की ओर ले जाता है।

हर देश को यह समझना होगा कि शक्ति का सही उपयोग शांति में है, न कि विनाश में। अगर ये देश आपस में बैठकर बात करें, समझौता करें, तो दुनिया को एक नया रास्ता मिल सकता है।

अंत में निलेश कहते हैं –
“अपना-अपना नुकसान करके कोई भी महान नहीं बनता। असली महानता तब है जब हम दुनिया को बचाएं, न कि उसे तोड़ें।”

युद्ध नहीं, शांति ही मानवता का भविष्य है।
Tags

Post a Comment

0 Comments